गायिका फरमानी का भाई अरमान गिरफ्तार, पिता और जीजा की तलाश! प्रकरण जान सन्न हो जाएंगे

148

मुजफ्फरनगर की सोशल मीडिया गायिका फरमानी नाज के भाई को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर सरकारी टंकी के निर्माण के लिए लाए गए सामान की चोरी का आरोप है। पुलिस को इस प्रकरण में फरमानी नाज के पिता और जीजा की तलाश है।

मेरठ की सरधना पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर हर्रा की सरकारी टंकी से दो सौ किलो सरिया और अन्य सामान चुराने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किया गया सामान और गाड़ी बरामद की गई है। इस प्रकरण में फरमानी के पिता आरिफ और जीजा इरशाद के भी शामिल होने का आरोप है। वे दोनों फरार हैं, पुलिस उन्हें खोज रही है।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र: फिल्म ‘हर हर महादेव’ का प्रदर्शन रोका, एनसीपी-मनसे आई आमने सामने

सरधना पुलिस थाने में प्रकरण
सरकारी माल चोरी के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 634/22, 146/22, 392/342 के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत है। गिरफ्तार आठ लोगों में… अरमान आरिफ, अनुज बालेश्वर, मोनू रहीश, शाकिर इरशाद, मोनू किशनपाल, इरशाद महबूब, फिरोज सादिक खां, शाहरुख लियाकत अली का समावेश है। इसमें आरिफ और इरशाद की खोजबीन जारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.