कौन बनेगा मुंबई का पुलिस कमिश्नर?… जानने के लिए पढ़ें ये खबर

एंटी करप्शन सेल के पुलिस महानिदेशक रजनीश शेठ ने गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात की है। उनकी यह मुलाकात एक घंटे तक चली।

104

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर पार्क की गई स्कॉर्पियो कार बरामद किए जाने के मामले को लेकर पुलिस विभाग के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में भी भूचाल आया हुआ है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर गाज गिरने की संभावना है। उन्हें पदोन्नति देकर तबादला किए जाने की चर्चा है। उनकी जगह मुंबई के नए पुलिस आयुक्त के लिए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रेस में बताए जा रहे हैं। इस रेस में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीश शेठ के साथ ही सदानंद दाते और विवेक फणसालकर के शामिल होने की भी चर्चा है।

एंटी करप्शन सेल के पुलिस महानिदेशक रजनीश शेठ ने गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात की है। उनकी यह मुलाकात एक घंटे तक चली। समझा जा रहा है कि परमबीर सिंह की जगह उन्हें मुंबई पुलिस का आयुक्त बनाया जा सकता है।

कौन हैं रजनीश शेठ?

  • रजनीश शेठ 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • उनकी सेवा का ज्यादातर कार्यकाल मुंबई में रहा है।
  • वे पुलिस आयुक्त कार्यालय एचक्यू-1 के उपायुक्त रह चुके हैं।
  • वे मुंबई पुलिस की कानून-व्यवस्था के पुलिस दल में सहायक आयुक्त थे।
  • उन्हें पदोन्नति देकर एंटी करप्शन सेल में पहले अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया था।
  • बाद में शेठ को एंटी करप्शन सेल में पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • रजनीश शेठ के पिताजी भी आईपीएस अधिकारी थे।

रेस में ये भी शामिल
इनके साथ ही मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के वर्तमान आयुक्त सदानंद दाते के नाम की भी चर्चा है। तीसरे नंबर पर ठाणे के वर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर हैं।

ये भी पढ़ेंः इसलिए सचिन वाझे ने सीसीटीवी फूटेज को नष्ट कर दिया!

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया के बाहर 25 फरवरी को विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो कार बरामद की गई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। इस मामले में एपीआई सचिन वाझे को गिरफ्तार किया गया है और अगले चंद दिनों में कुछ और अधिकारियों पर भी एनआईए की गाज गिरने की आशंका है। इस बीच सवाल उठाए जा रहे हैं कि स्कॉर्पियो और मनसुख हिरेन मौत मामले में फिलहाल जिन मामलों का खुलासा हुआ है, क्या उनके बारे में मुंबई पुलिस आयुक्त को जानकारी थी। बता दें कि इस मामले में महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टी भाजपा ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के साथ ही परमबीर सिंह को भी हटाने की मांग की है। दबाव में आई महाविकास आघाड़ी सरकार ने सिंह के तबादले का निर्णय लिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.