चोरी चोरी छुपके छुपके रूस से आए ऐसा काम करने, चढ़ गए ताड़देव पुलिस के हत्थे

रूस के दो नागरिक अवैध रूप से निजी संपत्ति में प्रवेश समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

94

ताड़देव इलाके में स्थित 60 मंजिला हाईराइज इमारत इंपीरियल ट्विन टावर्स में स्टंट करने गए दो रूसी यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों की पहचान मास्किम शचरबाकोव और रोमन प्रोशिन के रूप में की गई है। ताड़देव पुलिस की टीम ने इन दोनों के बारे रूसी दूतावास को भी सूचित किया है। इन दोनों से ताड़देव पुलिस स्टेशन की टीम गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों यूट्यूबर सोमवार की रात में बिना इमारत की सोसाइटी की मंजूरी लिये इमारत में जबरन घुस गए। इसकी जानकारी सुरक्षा गार्डों को सीसीटीवी के माध्यम से मिली लेकिन तब तक दोनों इमारत की 58 मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंच गए थे। रूसी यूट्यूबर सुरक्षा गार्डों को चकमा दे रहे थे, इसलिए सुरक्षा गार्डों ने इसकी जानकारी तत्काल ताड़देव पुलिस स्टेशन को दी। इसके बाद करीब दो घंटे के भीतर ही दोनों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा और दोनों को पुलिस को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें – बीएसएफ जवान की पीट-पीटकर हत्या, जानें वजह

वीडियो बनाने गए 
दोनों यूट्यूबरों ने पुलिस को बताया कि वे सीढ़ियों से बिल्डिंग की 58वीं मंजिल पर गए थे। वे वहां से स्टंट करते हुए बिल्डिंग से नीचे आ जाते। वे इस स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते थे। हालांकि इससे पहले ही सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया। उनका स्टंट अधूरा रह गया। पुलिस ने निजी संपत्ति में जबरन घुसने, जान जोखिम में डालकर स्टंट वीडियो रिकॉर्ड करने का प्रयास करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी रूसी दूतावास को भी दे दी है।

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
इसके पहले भी मास्किम शेर्बाकोव को गिरफ्तार किया जा चुका है। उस समय मास्किम बांद्रा वर्ली सी लिंक पर चढ़ने के प्रयत्न में था। लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.