रूसी महिला गिरफ्तार, यह है आरोप

गोवा में एक 38 वर्षीय रूसी महिला को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वह प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का उपयोग कर रही थी। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दक्षिण गोवा में कोलवा पुलिस ने 31 जनवरी को एक रूसी महिला को गिरफ्तार किया है।

रिसॉर्ट से हुई गिरफ्तारी
जिस रूसी महिला को गिरफ्तार किया है उसका नाम अलेक्सी कमिनिन बताया जा रहा है। जिस पर आरोप है कि वह सिम कार्ड के साथ ‘थुरया’ नाम का एक सैटेलाइट फोन इस्तेमाल कर रही थी। भारत में सैटेलाइट फोन रखना और उसे इस्तेमाल करने पर मनाही है। यह रूसी महिला जिस रिसॉर्ट ठहरी थी, वहीं से उसे हिरासत में लिया गया। महिला के पास मिली डिवाइस को जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर संतों में आक्रोश, की ये मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here