खार्कीव में लगातार रूसी सेना को पीछे धकेल रही है यूक्रेनी सेना, ‘इतने’ गांवों पर फिर से किया कब्जा

डोनबास में रूस समर्थित विद्रोहियों के इलाके से होकर जा रही रूसी गैस पाइपलाइन को भी यूक्रेन ने रोक दिया है।

99

रूस को खार्किव में कब्जे के बाद 10 मई से लगातार पीछे हटना पड़ रहा है। यूक्रेन की सेना को 11 मई को अपने दो गांव रूसी कब्जे से छीनने में सफलता मिली है। रूस की सीमा से 50 किलोमीटर दूर यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव पर कब्जे की लड़ाई फरवरी से जारी है लेकिन दो महीने से ज्यादा की भीषण लड़ाई में रूसी सेना को सफलता नहीं मिली है। इस बीच यूक्रेन ने डोनबास में रूस से होकर यूरोप को जाने वाली गैस पाइपलाइन की आपूर्ति रोक दी है।

रूसी सेना की आपूर्ति व्यवस्था पर हमला
रूसी सेना को कड़ी टक्कर दे रही यूक्रेन की सेना अब उसे अपने इलाकों से धकेलकर पीछे भी कर रही है। बीते 24 घंटे में यूक्रेन की सेना ने खार्कीव के पूर्व में स्थित विहिव्का और रूबीझेन गांव रूसी सेना से छीन लिए हैं। इतना ही नहीं यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना की आपूर्ति व्यवस्था पर भी हमले कर रहे हैं। ये हमले रूसी सीमा के भीतर तक हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें – कुतुब मीनार नहीं ,विष्णु स्तंभ! हिंदू संगठन ने बताए कारण, की यह मांग

रूसी सेना को कीव पर कब्जा करने से रोका
आपूर्ति व्यवस्था पर हमला कर और कड़े प्रतिरोध करके यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना को कीव पर कब्जा नहीं करने दिया था। कम संसाधनों वाली यूक्रेनी सेना अपनी रणनीतिक कौशल से रूसी सेना के लिए लगातार मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि खार्कीव क्षेत्र में उनकी सेना भारी पड़ रही है।

रूसी गैस पाइपलाइन को भी यूक्रेन ने रोका
डोनबास में रूस समर्थित विद्रोहियों के इलाके से होकर जा रही रूसी गैस पाइपलाइन को भी यूक्रेन ने रोक दिया है। करीब 11 हफ्ते से जारी युद्ध में ऐसा पहली बार हुआ है कि यूक्रेन ने यूरोप जा रही रूसी गैस को रोका हो। यूरोप को रूसी गैस और तेल आपूर्ति होने से रूस की आर्थिक स्थिति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है जबकि युद्ध के चलते यूक्रेन की अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है।

रूस का नागरिक बनाने की कोशिश
इस बीच यूक्रेन के शहर खेरसान पर करीब दो महीने से कब्जा किए रूस ने कहा है कि रूस में शामिल होने का फैसला शहरवासियों को करना है। वे चाहेंगे तो उन्हें रूस का नागरिक बनाने पर विचार होगा। इसके लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी लड़ाकों के कब्जे वाली अजोवस्टाल स्टील फैक्टरी पर रूसी सेना के हमले जारी हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.