14 घंटे नहीं कर पाएंगे एनईएफटी! रिजर्व बैंक ने बताया ये कारण

एनईएफटी सेवा का लाभ लेनेवाले लोगों के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें इस सेवा का लाभ 14 घंटों के लिए नहीं ले पाएंगे।

94

रिजर्व बैंक ने एक सूचना जारी की है। जिसके अनुसार रात एक बजे से 14 घंटे के लिए एनईएफटी नहीं कर पाएंगे। इसका कारण भी केंद्रीय बैंक ने बताया है।

सूचना के अनुसार शनिवार रात 1 बजे के बाद रविवार दोपहर दो बजे तक एनईएफटी सेवा बंद रहेगी। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) की सेवा 14 घंटे के लिए बंद करने के पीछे इसकी तकनीकी को विकसित करना, संचालन में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाना है। 22 मई, 2021 को कारोबार की समाप्ति के बाद यह कार्य निर्धारित किया गया है। तदनुसार, एनईएफटी सेवा रविवार, 23 मई को 00:01 बजे से 14:00 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। इस अवधि के दौरान आरटीजीएस प्रणाली सुचारु रूप से संचालन में रहेगी।

ये भी पढ़ें – फोटो कैप्शन ट्वीट कर घिरीं पंकजा! सर्व धर्म समभाव या दल-बदल?

आरटीजीएस सेवा शुरू रहेगी
एनईएफटी सेवा के 14 घंटे बंद रहने की कालावधि में आरटीजीएस सेवा चलती रहेगी। पूर्व में आरटीजीएस सेवा में  भी तकनीकी उन्नयन का कार्य 18 अप्रैल, 2021 को पूरा किया गया था। बैंक उपभोक्ता रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के जरिये अपना फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन छोटे फंड ट्रांसफर कर्ताओं को यह सुविधा नहीं मिल पाएगी क्योंकि यह दो लाख रुपए से अधिक की धनराशि का ट्रांसफर ही इस सेवा में होता है। एनईएफटी सेवा का लाभ यह है कि इसके अंतर्गत एक रुपए का फंड भी ट्रांसफर किया जा सकता है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.