तो ये है दरगाह के ट्रस्टी का महापाप!

नई मुंबई में रहनेवाली एक राजनीतिक पार्टी से संलग्न महिला ने पत्र लिखकर आपबीती पुलिस को बताते हुए माहिम दरगाह के ट्रस्टी और वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. मुदस्सीर निसार लांबे पर बलात्कार का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

87

माहिम दरगाह के ट्रस्टी और वक्फ बोर्ड के सदस्य पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। एक महिला ने दिसंबर महीने में इस ट्रस्टी पर बलात्कार करने की शिकायत की थी। महिला ने पुलिस स्टेशन, महिला आयोग और मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय को पत्र लिखा था। इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए माहिम पुलिस ने इस शख्स के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज किया है। यदि ये साबित हो जाता है तो ये माहिम दरगाह के ट्रस्टी का महापाप ही होगा।

यह मामला दिसंबर में सामने आया था। नई मुंबई में रहनेवाली एक राजनीतिक पार्टी से संलग्न महिला ने पत्र लिखकर आपबीती पुलिस को बताते हुए माहिम दरगाह के ट्रस्टी और वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. मुदस्सीर निसार लांबे पर बलात्कार का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें – एनसीबी को चाहिए नया वाला करीम लाला!

ये है मामला?

पीड़िता की शिकायत के अनुसार वो नवी मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती है। वो एक सामाजिक कार्यकर्ता है इसी कार्य के दौरान वो माहिम दरगाह के ट्रस्टी डॉ. मुदस्सीर निसार लांबे के संपर्क में आई थी। लांबे ने महिला को अपना कार्ड देकर कहा था कि कोई काम हो तो आकर मिलना। इसके बाद जनवरी 2019 में महिला एक मामले को लेकर डॉ. लांबे के पास गई थी। इस बीच बातचीत में महिला ने अपनी शिकायत भी डॉक्टर को बताई। जिसके बाद 28 जनवरी को डॉक्टर ने रिपोर्ट लेकर बुलाया। डॉक्टर ने रिपोर्ट देखकर उसे बीमारी से आराम दिलाने के लिए इंजेक्शन दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद महिला बेहोश हो गई। इस बीच डॉ. लांबे ने उसके साथ बलात्कार किया था।

जब महिला को होश आया तो उसने डॉक्टर से पूछताछ की तो उन्होंने उसे धमकी दी थी। सीसीटीवी फुटेज महिला के पति के पास भेजने की धमकी दी। महिला ने लिखा है कि डॉ.लांबे ने अपना संपर्क आतंकी दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से बताते हुए धमकी दी थी। उसने खुद को माहिम दरगाह का ट्रस्टी बताते हुए कुछ न कर पाने का दावा किया था। महिला ने पत्र में बताया है कि लांबे ने उससे विवाह करने का वादा किया था दिसंबर में महिला ने डॉ.लांबे पर वादे से मुकरने और धोखेबाजी का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें – नागालैंड – क्या है सेना का बांबी बकेट ऑपरेशन?

दर्ज हुआ मामला

दिसंबर में महिला की शिकायत आने के बाद पुलिस ने माहिम दरगाह के ट्रस्टी और वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. मुदस्सीर निसार लांबे के विरुद्ध इंजेक्शन देने, बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक लांबे गिरफ्तार नहीं हुआ है।

आरोपी ने भेजा खुलासा

बलात्कार के आरोपी डॉ. मुदस्सीर निसार लांबे ने महिला का पत्र पुलिस थाने पहुंचने के बाद व्हाट्स ऐप के जरिये अपना पक्ष रखा था। उन्होंने दावा किया था कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया है। लांबे ने अपने पक्ष में लिखा है कि उन्होंने महिला के विरुद्ध धन उगाही का मामला दर्ज कराया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.