महाराष्ट्र : खोपोली का वो हटेली खोपड़ी कौन?

दिल्ली में धमाकों के बाद महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। मुंबई के प्रवेश मार्गों पर वाहनों की जांच जारी थी। लेकिन उसी समय खोपोली में कार सवार लोग खुलेआम हथियार लहराते हुए वाहनों को ओवरटेक कर रहे थे।

121

मुंबई पुणे द्रुतगति मार्ग पर ट्रैफिक जाम था इतने में एक गाड़ी पीछे से आगे की ओर बढ़ती है। इसमें पीछे शिवसेना का स्टीकर लगा हुआ था। बीच में खिड़की खोले दो हाथ बाहर थे और उन हाथों में जो था वो राज्य किसी गंभीर घटना से कम नहीं था।

ये गाड़ी महिंद्रा की एसयूवी है जिसका नंबर बोरीवली क्षेत्रीय परिवहन के अंतर्गत पंजीकृत है। इसमें बैठे दो लोगों में से आगे वाले के हाथ मे पिस्तौल है जबकि पीछे वाला शख्स रिवॉल्वर दिखा रहा है। वीडियो के अनुसार पीछे बैठे शख्स का हल्का सा चेहरा भी दिख रहा है। इस मामले में रायगढ जिले के खोपोली में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इसे मराठी में पढ़ें – महाराष्ट्रात बंदुकबाजीचा ‘ओव्हरटेक’!

ये भी पढ़ें – कर्नाटक : अब सामने आया कांग्रेस का पोर्न ‘प्रकाश’

इस वीडियो को लेकर अब विपक्ष हमलावर हो गया है। आइये जानते हैं किसने क्या कहा?

  • भाजपा विधायक अतुल भातखलकर लिखते हैं ये सत्ताधारियों का ‘गनतंत्र’ है।

  • भाजपा के पूर्व सांसद निलेश राणे ने अपने ट्वीट में लिखा है कि चलती गाड़ी से पिस्तौल दिखाते दादागिरी, गुंडई करते ये कौन लोग हैं? चार पहिया वाहन पर शिवसेना का स्टिकर, ये घटना पुणे-मुंबई द्रुतगति मार्गी की है। शिवसेना के लोगों के पास दादागिरी करने का महाराष्ट्र में लाइसेंस है क्या?

दरअसल, ये वीडियो सायली नलावडे नामक महिला ने पोस्ट किया था। वीडियो में एसयूवी का नंबर, पीछे बैठे शख्स का हल्का सा चेहरा दिख रहा है इसके बावजूद मुंबई पुलिस को चाहिए अचूक स्थान…

भाजपा विधायक राम कदम लिखते हैं ये महाआघाड़ी सरकार है या महा गुंडा सरकार? शिवेसना के लोग रिवॉल्वर दिखाकर लोगों को धमका रहे हैं। कब तक ये दादागिरी सहन करें? बस अब बहुत हो गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.