Rahul Gandhi: देश को बदनाम करने की राहुल गांधी की पुरानी आदत, बचाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

भारतीय संस्थानों के निष्पक्षता पर संदेश बताया था उन्होंने कहा था कि भारत में भेदभाव और हिंसा बढ़ रही है। राहुल गांधी यह क्यों भूल जाते हैं कि जी चुनाव आयोग को वह समझौता वादी बता रहे हैं। ‌

60

कांग्रेस सांसद (Congress MP) और लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका की यात्रा (US Visit) पर हैं। यहां बोस्टन (Boston) में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत के चुनाव आयोग (Election Commission) पर निशाना साधा है।

विदेश की धरती से एक बार फिर राहुल गांधी के स्वर बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कंप्रोमाइज है। इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी जानबूझकर विदेशी धरती पर भारत की छवि को खराब कर रहे हैं? यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करने के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें – Brahmos Missile: लखनऊ में बनी ब्रह्मोस का विदेश में होगा निर्यात, फिलीपींस भेजी गई दूसरी खेप

विदेशी भूमि का सहारा
लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि लोकतंत्र पिछले 10 सालों से टूटा हुआ था। ‌अब यह लड़ रहा है। लेकिन सवाल यह है कि चुनाव होते हैं। ‌ जनता वोट देती है। क्या राहुल गांधी यह कहना चाहते हैं कि 2014 और 2019 में देश में जो चुनाव हुए उसमें देश की जनता ने वोट नहीं डाला था? इसका मतलब साफ है कि अगर नतीजे कांग्रेस के लिए अच्छे रहे तो लोकतंत्र ठीक है और नहीं तो है टूटा हुआ लोकतंत्र है।

भारतीय संस्थानों के निष्पक्षता पर संदेश बताया था उन्होंने कहा था कि भारत में भेदभाव और हिंसा बढ़ रही है। राहुल गांधी यह क्यों भूल जाते हैं कि जी चुनाव आयोग को वह समझौता वादी बता रहे हैं। ‌इसकी बदौलत ही वह लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने हैं। राहुल गांधी 2022 में लंदन गए थे और वहां पर कहा कि भारत की संस्थाएं “परजीवी” बन गई हैं। ‌उन्होंने कहा कि डीप स्टेट भारत को चबा रहा है। ‌राहुल गांधी के अनुसार, डीप स्टेट में सरकार के अंदर छिपे हुए ऐसे ताकतवर लोग हैं जो अपने फायदे के लिए काम करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में वह कह चुके हैं कि देशभक्त नहीं है। यह बात राहुल गांधी ने विदेशी मंच पर कहीं। राहुल गांधी कह चुके हैं कि भारत में डर और नफरत का माहौल है। उनका यह बयान भारत की लोकतांत्रिक छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खराब करने वाला था। ‌राहुल गांधी जनवरी 2018 में बहरीन गए थे और वहां पर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह समुदाय के बीच नफरत फैलाने में जुटी है राहुल गांधी ने कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस तरह का बयान दिया था।

भाजपा ने बताया भारत बदनाम यात्रा
भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया आती है। ‌भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा आप देशद्रोही है सिर्फ इसलिए नहीं है कि अपने विदेशी धरती पर भारतीय संस्थानों और भारतीय लोकतंत्र का अपमान किया बल्कि इसलिए भी है कि आपने और आपकी मां ने नेशनल हेराल्ड मामले में देश के करोड रुपए का गबन किया है आप और आपकी मां इससे बच नहीं पाएंगे।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया
हिंदुस्थान पोस्ट में कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल भारद्वाज से राहुल गांधी के भारत को बदनाम करने वाले बयान के बारे में जानना चाहा तो उनका जवाब गोल मटोल था। ‌उनका कहना था कि एक पत्रकार के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने यह कहा है। लेकिन कांग्रेस कब तक राहुल गांधी का बचाव करेगी?

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.