अश्लील टिप्पणी पर कार्रवाई, पुणे पुलिस जुटी जांच में

110

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले आरोपित के विरुद्ध पुणे में साइबर विभाग में मामला दर्ज किया गया है। सायबर पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पुणे सिटी सोशल मीडिया के अध्यक्ष विनीत बाजपेयी ने रविवार को रामदास शिर्के नामक आरोपित के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई है।

साइबर डिवीजन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एम. पाटिल के मुताबिक, आरोपित रामदास शिर्के ने फेसबुक पर हिंदू एकता ग्रुप पर गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। विनीत वाजपेई की शिकायत के मुताबिक आरोपित रामदास शिर्के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है और आरोपित पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.