पुणेः आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम, हो गया ऐसा! देखें वीडियो

पुणे के येरवडा में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी और एक कर्मचारी घायल हो गए हैं। पुलिस टीम शक्ति सिंह नामक कथित अपराधी को पकड़ने गई थी।

93

महाराष्ट्र की विद्यानगरी कहे जाने वाले पुणे में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, उसका एक और उदाहरण सामने आया है। यहां के येरवडा में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी और एक कर्मचारी घायल हो गया है। पुलिस टीम शक्ति सिंह नामक कथित अपराधी को पकड़ने गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस टीम पर स्थानीय गुंडों ने किस तरह हमला कर दिया।

मिली जानकारी के येरवडा, म्हाडा कालोनी में स्थित सर्वधर्म समभाव सोसाइटी में रहने वाले आरोपी शक्ति सिंह और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज है।

लोगों की शिकायत पर आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस
स्थानीय लोगों की शिकायत पर शक्ति सिंह और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए म्हाडा कालोनी स्थित उसके घर गई थी। उस समय रात के 9.30 बजे थे। जैसै ही पुलिस टीम वहां पहुंची, गुंडों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में कई चक्र गोलियां चलाईं। उसके बाद लोग वहां से भाग गए। मौका पाकर पुलिस ने शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटना में एक पुलिस अधिकारी और एक कर्मचारी घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.