ताऊ ते चक्रवात: मुंबई अलर्ट पर, इन राज्यों के लिए चेतावनी!

ताउ ते से निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने व्यवस्थाएं कर ली हैं। यह चक्रवाती तूफान 18 मई को गुजरात के नलिया पहुंचेगा। इसके बीच यह कई राज्यों से गुजरेगा। जहां तेज बारिश और हवाएं चलेंगी।

104

चक्रवाती तूफान ताऊ ते लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके कारण दक्षिण पश्चिम तटीय क्षेत्र में मौसम बादलों वाला बना रहा। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने संबंधित राज्यों और सुरक्षा व राहत एजेंसियों के साथ बैठक की।

भारतीय मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं और कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें – क्यों बोले डोभाल… अब समय आ गया है कि इजरायल के साथ हो जाएं!

महाराष्ट्र में सुरक्षा इंतजाम
राज्य के रायगढ़, सिंधुदुर्ग, मुंबई और पालघर में ताउ का प्रभाव छोड़ पड़ सकता है। इस दौरान हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की बीच रह सकती है। मुंबई और ठाणे के लिए मौसम विभाग ने यलो एलर्ट जारी किया है।

  • मुंबई मनपा ने की आपात बैठक, परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा
  • खतरनाक होर्डिंग हटाने का आदेश
  • बिजली कंपनियों को एलर्ट किया गया
  • 580 कोविड मरीजों को स्थानांतरित किया गया, बीकेसी, दहिसर और मुलुंड में भर्ती संक्रमितों को अन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

इसे मराठी में पढ़ें – रविवारी वाऱ्याचा वेग ताशी ६० ते ८० किलोमीटर!

गुजरात में भी एलर्ट
ताउ ते 18 तारीख को गुजरात के पोरबंदर और नलिया के बीच के समुद्री किनारे पहुंचेगा। इस बीच वहां बहुत तेज वर्षा हो सकती है। इससे सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहेगा। तूफान के प्रभाव से समुद्र में 2 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

मध्य प्रदेश ने इस बीच गुजरात जानेवाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह निर्णय सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

गृह मंत्रालय पहले से ही तैयार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रभावित राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें सुरक्षा और राहत कार्य की तैयारियों की समीक्षा की गई।
  • केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सभी प्रभावित राज्यों के एसडीआरएफ की पहली किस्त जारी की
  • एनडीआरएफ की 42 टीमें छह राज्यों में तैनात, 26 टीमें स्टैंपबाय पर
  • थल सेना और वायु सेना तैयार
  • विद्युत कंपनियां तत्काल मरम्मत के लिए तैयार
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.