सीरियल किलिंग: प्रयागराज में परिवार को ईंट पत्थरों से कूंचा और लगा दी घर में आग

प्रयागराज में अपराधों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इस क्षेत्र में विकास से भूखंडों के बढ़ते मूल्य और राजनीतिक रंजिशों ने कई लोगों की जान ले ली है।

81

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जघन्य हत्याकांड का प्रकरण सामने आया है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी गई। यह हत्याकांड थरवई के खेवराजपुर में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगापार क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला बढ़ रहा है। इस बार परिवार को ही निर्ममता से मार दिया गया है। शुक्रवार रात हुई घटना में परिवार के राजकुमार यादव, कुसुम, मनीषा, सविता और साक्षी को मौत के घाट उतार दिया गया है। इस हत्याकांड की सूचना प्रदीप कुमार यादव ने दी। वे राजकममार यादव के भाई हैं।

ये भी पढ़ें – बोधगया में जामा मस्जिद? इस्लाम का मार्केटिंग फंडा

मारने से पहले दुष्कर्म
इस प्रकरण में पुलिस को आशंका है कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। महिलाओं के कपड़े अस्तव्यस्त मिले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस प्रकरण में पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

एसटीएफ करेगी जांच
प्रयागराज में हुए सीरियल किलिंग के प्रकरण की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स करेगी। इसके लिए टीम घटनास्थल की जांच करके रिपोर्ट सौंपेगी। इस संदर्भ में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.