तंजानिया में विमान क्रैश, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, प्रशासन ने किया ये दावा

स्थानीय प्रशासान से मिली जानकारी के अनुसार प्रिसिजन एयरलाइंस का हादसाग्रस्त विमान बुकोबा में लैंड करने वाला था।

88

तंजानिया में एक निजी विमान क्रैश हो गया है। इस अफ्रीकी देश में विक्टोरिया झील में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अब तक 20 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल विमान में कितने लोग यात्रा कर रहे थे, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। ये विमान प्रिसिजन एयरलाइंस का बताया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासान से मिली जानकारी के अनुसार प्रिसिजन एयरलाइंस का यह विमान बुकोबा में लैंड करने वाला था। तभी उससे पायलट का नियंत्रण छूट गया और विमान झील में गिर गया। प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी रखा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

प्रशासन ने किया ये दावा
-प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रिसिजन एयर तंजानिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन है। उसने हादसे की पुष्टि की है। उसने कहा है कि बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है।

-इस बीच तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सलुहू हसन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बचाव अभियान जारी है। हम उन्हें सुरक्षित रहने की प्रार्थना करते हैं।

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.