ठाणेः AIMIM के कार्यालय में तोड़-फोड़, पार्टी ने लगाया ये आरोप

ठाणे जिले के मुंब्रा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है।

88

मुंबई से सटे ठाणे जिले के मुंब्रा में 22 सितंबर को देर रात 10 से 12 लोगों ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एएमआईएम) के कार्यालय में घुसकर तोड़-फोड़ की। इस घटना में दो पदाधिकारी बिलाल काजी और फैज मंसूरी घायल हो गए। इन दोनों का इलाज कलवा शासकीय अस्पताल में हो रहा है। इस घटना को लेकर 22 सितंबर की सुबह से मुंब्रा में तनाव है।

ये भी पढ़ें – इंस्टाग्राम फिर हुआ डाउन, यूजर्स ऐसे ले रहे हैं मजे

मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
इस मामले की शिकायत 22 सितंबर की सुबह एमआईएम विधानसभा अध्यक्ष सैफ पठान ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। मामले की गहन छानबीन मुंब्रा पुलिस सीसीटीवी के सहयोग से कर रही है। सैफ पठान ने बताया कि 22 सितंबर को देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमारे कार्यालय में तोड़-फोड़ की। वहां मौजूद लोगों को पीटा गया। सैफ पठान का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें मारने की साजिश रच रहे थे। इस घटना के कारण मुंब्रा में तनावपूर्ण शांति है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.