वसईः स्कूली छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझी! जानिये, किसने की थी हत्या

25 अगस्त की सुबह लड़की स्कूल के लिए निकली और लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर अंधेरी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

79

पालघर की वालिव पुलिस ने नायगांव में एक बैग में मिले स्कूली छात्रा के शव की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। 14 साल की इस लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्त की मदद से की थी। ये दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में है।

 26 अगस्त को नायगांव पश्चिम के परेरा नगर इलाके में फ्लाईओवर के नीचे झाड़ियों में एक बैग में 14 साल की लड़की का शव मिला था। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। किशोरी कक्षा 9 में पढ़ती थी।

लापता थी लड़की
25 अगस्त की सुबह वह स्कूल के लिए निकली और लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर अंधेरी थाने में मामला दर्ज किया गया था। वालिव पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि लड़की के 21 वर्षीय प्रेमी ने अपने दोस्त की मदद से लड़की की हत्या की है। उस दिन प्रेमी लड़की को जुहू स्थित अपने दोस्त के घर ले आया। उस दोस्त के माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोनों ने घर में ही बच्ची की हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को घर में एक ट्रॅव्हल बैग में भरकर कपड़ों से ढक दिया। दोनों आरोपी बैग में भरा शव लेकर विरार लोकल नायगांव लेकर गए और वही फेंक दिया।

सीसीटीवी से मिला सुराग
पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले है। हालांकि दोनों आरोपी अभी फरार है।पुलिस निरीक्षक (अपराध) राहुल पाटिल ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस ने कहा कि लड़की के प्रेमी द्वारा हत्या का सही कारण उसकी गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.