पाक की नापाक हरकत से महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत, एक घायल

97

अरब सागर में गुजरात तट के पास पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने गोलीबारी की है। यह गोलीबारी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बोट पर की गई है। इस घटना में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 5 नवंबर को चार बजे पीएमएसए के कर्मियों ने यह गोलीबारी की। देवभूमिका द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनिल जोशी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे का एक मछुआरा नाव पर सवार था। वह मछली पकड़ने गया था। इस गोलीबारी में उसकी मौत हो गई है, जबकि नाव पर क्रू के 7 सदस्य मौजूद थे। इनमें से एक घायल हो गया है।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी
मृतक मछुआरे का नाम श्रीधर रमेश छामरे( 32 वर्ष) है। उसके शव को 7 नवंबर को ओखा पोर्ट पर लाया गया। पोरबंदर नवी बंदर की पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। अरब सागर में गुजरात में 12 नौटिकल माइल्स तक की सीमा में घटने वाली घटना इसके विशेषाधिकार में आती है। एसपी ने बताया कि छामरे जलपरी नाव पर सात सदस्यों के साथ 25 अक्टूबर को ओखा से निकला था। इनमें 5 गुजरात के और दो महाराष्ट्र के सदस्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः जेल में मारपीट, पथराव और आगजनी के साथ चलीं गोलियां! जानिये, क्या है पूरा मामला

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.