#Pakistan: .. तो इमरान खान का भी बेनजीर भुट्टो हो जाता!

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में इमरान खान भी घायल हो गए हैं।

98

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में इमरान खान भी घायल हो गए हैं। उनके साथ ही चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इमरान खान को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि 27 सितंबर 2007 को रावलपिंडी में पाकिस्तान की पूर्व प्रधान मंत्री बेनजीर भुट्टो को चुनावी सभा के दौरान हत्या कर दी गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान खान ने आजादी मार्च निकाला था। वे शाहबाज सरकार के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दरम्यान फायरिंग हुई। इस घटना में इमरान खान सहित चार लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ाः आतंकी पाकिस्तान लगाए ‘आतंक’ की गुहार, कतर पर इस्लामी ब्रदरहुड के डोरे

तोशखाना मामले में दोषी करार
बता दें कि तोशखाना मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ लगातार मार्च कर रहे हैं। इसी क्रम में 3 नवंबर को उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आजादी मार्च निकाला था। इस दौरान फायरिंग हो गई। इस गोलीबारी में इमरान खान के साथ ही पूर्व राज्यपाल इमरान इस्मेल भी घायल हो गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.