रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति मामले में एसीबी जांच के आदेश! जानें, क्या है पूरा मामला

वर्ष 2020 में इन पांचों तत्कालीन मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में एक पीआईएल दाखिल की गयी थी।

80

झारखंड सरकार ने पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच के लिये भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को आदेश दिया है। इन पूर्व मंत्रियों में नीरा यादव, रणधीर कुमार सिंह, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा और लुईस मरांडी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में इन पांचों तत्कालीन मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में एक पीआईएल दाखिल की गयी थी। यह पीआईएल पंकज कुमार यादव ने दाखिल की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि चुनाव के दौरान इनके द्वारा दाखिल शपथपत्र के विश्लेषण से यह साफ जाहिर है कि बहुत ही कम समय में इनकी संपत्ति में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है।

इस मामले में अब इनकी परेशानी बढ़ती दिख रही है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने के बाद इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसका असर इनके राजनीतिक जीवन पर पड़ सकता है और इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.