यूक्रेन युद्ध: रूस के तिमोवस्कॉय शहर पर हमला, विस्फोट में चार बच्चों समेत नौ की मौत

136

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का नौवां महीना भयावह होता जा रहा है। यूक्रेन के कई शहर तबाह होने के बाद अब रूस के तिमोवस्कॉय शहर पर जोरदार हमला किया गया। जबर्दस्त विस्फोट में चार बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए।

रूस ने यूक्रेन पर इस वर्ष 24 फरवरी को हमला किया था। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए लगभग नौ माह हो चुके हैं किन्तु इस युद्ध की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों देशों के बीच सुलह की कई कोशिशें की गयीं, किन्तु सफल नहीं हो सकी हैं। हालात ये हैं कि पिछले नौ माह से रूस और यूक्रेन लगातार एक दूसरे पर बमबारी कर रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी के विरोध में ‘बालासाहेब की शिवसेना’ का जोरदार प्रदर्शन, पड़े जूते

रूस को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी सखालिन द्वीप पर स्थित तिमोवस्कॉय शहर में जोरदार हमला किया गया। यहां एक पांच मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया था। सुबह लगभग पांच बजे इस इमारत में अत्यधिक शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गयी। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में चार बच्चे भी हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जापान के उत्तर में प्रशांत महासागर के सखालिन द्वीप के तिमोवस्कॉय शहर की इस इमारत में विस्फोट के समय 33 लोग मौजूद थे। रूस की सरकार ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दस लाख रूबल और घर गंवाने वालों को पांच लाख रूबल आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.