नाइजीरिया: मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला, इमाम सहित इतने लोगों की मौत

जिस दौरान यह घटना घटी उस समय लोग शाम की नमाज अदा कर रहे थे। इस हमले में मस्जिद के इमाम सहित 12 लोगों की मौत हो गई।

116

नाइजीरिया की मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में मस्जिद के इमाम सहित 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदूक से लैस हमलावर एकाएक मस्जिद में घुसे और वहां पर मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना 3 दिसंबर की बताई जा रही है। इसके साथ ही बंदूकधारियों द्वारा कुछ लोगों को किडनैप करने की खबर है।

बंदूकधारियों ने लोगों का कर लिया अपहरण
नाइजीरिया की एक मस्जिद में कुछ बंदूक धारी अचानक घुस गए और वहां पर मौजूद लोगों पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले में मस्जिद के इमाम सहित वहां नमाज अदा कर रहे 12 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के गृह राज्य कैटसिना के फुनटुआ के रहने वाले लॉवल हारुना ने बताया कि बाइक में सवार कुछ हमलावार आए और बंदूक के साथ मैगामजी मस्जिद में घुस गए और यहां गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जिस दौरान यह घटना घटी उस समय लोग शाम की नमाज अदा कर रहे थे। इस हमले में मस्जिद के इमाम सहित 12 लोगों की मौत हो गई। यह भी जानकारी सामने आई है कि हमलावरों ने घटना को अंजाम देने के बाद कुछ लोग का अपहरण कर लिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.