मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की हत्या के मामले में हर दिन नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों (Accused) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी की मदद से हत्या की साजिश रची थी।
शादी के महज पांच दिन बाद ही सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी स्क्रिप्ट लिख दी थी। राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों परिवार खुश थे। सब कुछ सामान्य लग रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 16 मई को सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सोनम ने राज कुशवाह से कहा, राजा रघुवंशी को खत्म कर दो। हम ऐसा दिखाएंगे कि हत्या लूट के मकसद से की गई है। इसके बाद मैं विधवा हो जाऊंगी। तब मेरे पिता मेरी शादी को मंजूरी देंगे। हत्या के लिए कितने हजार दिए? पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस कुल्हाड़ी से राजा की हत्या की गई, वह गुवाहाटी में ऑनलाइन मंगवाई गई थी। आरोपी घटना से पहले सोनम के घर से 1 किलोमीटर दूर रुके थे। सोनम उन्हें लोकेशन भेज रही थी। सोनम ने हत्या के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी।
यह भी पढ़ें – Saket Gokhale: टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पर लक्ष्मी पुरी से मांगी माफी, जानें क्या लिखा
राजा की हत्या के बाद सोनम ने क्या किया?
राजा की हत्या 23 मई को हुई थी। उस शाम सोनम शिलांग से गुवाहाटी आई थी। वहां से ट्रेन पकड़कर वाराणसी होते हुए गाजीपुर गई। इस दौरान उसने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया, ताकि पुलिस उसे न ढूंढ सके। जांच के दौरान सोनम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें वह आरोपियों से बात करती नजर आ रही है।
उत्तर प्रदेश में सरेंडर
सीडीआर और कॉल ट्रेसिंग के जरिए राज कुशवाह की लोकेशन इंदौर में मिली। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज कुशवाह के गिरफ्तार होते ही सोनम को पता चल गया, पूरा खेल खत्म हो चुका है। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के एक ढाबे पर पहुंची और सरेंडर कर दिया।
मैट्रिमोनियल साइट के जरिए जुड़े
सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आए थे। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। वहां राजा की हत्या कर दी गई। राजा का शव एक गहरी घाटी में मिला। हत्या का खुलासा हत्या के 17 दिन बाद हुआ। पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या में सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह का पूरा साथ दिया।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community