येती एयरलाइन्स दुर्घटना: 68 लोगों के शव बरामद! जानिये, कैसे हुई दुर्घटना? फोटो देखें

पोखरा नेपाल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जहां देश विदेश से पर्यटक आते हैं।

161

नेपाल के पोखरा में येती एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 72 यात्री सवार थे। इनमें से 68 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दुर्घटना उस समय हुई, जब विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरने की तैयारी में था।

सिविल एवियेशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल (सीएएएल) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार येती एयरलाइन्स का विमान 9एन-एएलसी एटीआर-72 काठमांडू के त्रिभूवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सबेरे 10.33 बजे उड़ान भरा था। वह पोखरा पहुंचा था, जहां उतरने के कुछ समय पहले लगभग 11 बजे दुर्घटना हो गई। विमान सेती नदी की घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह स्थान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच स्थित है। विमान में 68 यात्री और 4 हवाई कर्मी थे। कुल यात्रियों में 11 विदेशी नागरिक भी थे।

Nepal Yeti Airlines Crash

क्षत विक्षत शव बरामद
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल 68 यात्री थे, जिसमें 11 विदेशी नागरिक थे। जबकि, 41 महिला और 27 पुरुष यात्री थे। ताजा जानकारी के अनुसार 68 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं।

Nepal Yeti Airlines Crash

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कर रहे निगरानी
विमान दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और गृहमंत्री रबी लमीछाने त्रिभूवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने यहां राहत व बचाव कार्य का निरिक्षण किया। वे हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम पहुंचे थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.