क्या वो बिहार टेरर मॉड्यूल का था हिस्सा? यूरेनियम की बड़ी खेप हुई बरामद

बिहार में आतंकी स्लीपर सेल का भंडाफोड़ होने के बाद नेपाल पुलिस ने बड़े षड्यंत्र का भंडाफोड़ किया है।

104

बिहार के फुलवारी शरीफ में आतंकी गतिविधियों के खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकी स्लीपर सेल बिहार से लेकर नेपाल तक फैले हुए हैं। जो भारत में आतंकी गतिविधियां करके सीमा पार नेपाल चले जाते हैं। नेपाल पुलिस ने ऐसी ही एक आतंकी गतिविधि को समय रहते पकड़ लिया है। जिसमें १५ तस्करों से दो किलो यूरेनियम बरामद किया गया है।

नेपाल के विराट नगर में पकड़े गए १५ तस्कर यूरेनियम को सीमा पार करके बिहार लाने के प्रयत्न में थे। यदि यह यूरेनियम बिहार आ जाता तो बड़ी आतंकी गतिविधि को घटित किया जा सकता था। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार तस्कर बिहार के अररिया जोगबनी सीमा से भारत में आनेवाले थे। इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस से मोरंग दिले के पुलिस अधीक्षक शांतिराज कोइराला ने की है। उन्होंने कहा है कि, तस्करों को अलग-अलग होटल से पकड़ा है।

ये भी पढ़ें – जानिये यूरेनियम क्या है और कैसे आम जनजीवन के लिए है घातक?

यूरेनियम है अत्यधिक विस्फोटक
यूरेनियम के परमाणुओं का विशेष प्रकार की भट्ठी में विस्फोट किया जाता है। जिससे अत्यंत ऊर्जा उत्पन्न होती है। जानकारों के अनुसार एक ग्राम यूरेनियम के विस्फोट से उत्पन्न ऊर्जा से किसी भी प्रदेश को एक सप्ताह तक बिजली वितरण किया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.