नासिक जेल में बंदियों की दबंगई, कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल

नासिक मध्यवर्ती कारागृह में जेल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। अपराधियों की दबंगई को लेकर अब प्रशासन को कोई निर्णय लेना आवश्यक है।

95

महाराष्ट्र के नासिक सेंट्रल जेल में सजा काट रहे 15 कैदियों ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। इस घटना में घायल पुलिसकर्मी प्रभु चरण पाटिल का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद वरिष्ठ जेल अधिकारियों ने गुरुवार को जेल का दौरा किया। मामले की गहन छानबीन जारी है। इस घटना के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है।

सूत्रों के अनुसार बुधवार को पुलिसकर्मी जेल में अपना नियमित काम कर रहे थे। उसी समय कुछ कैदी एक बैरक से दूसरे बैरक में बिना अनुमति के जा रहे थे। इन कैदियों में एक माह पहले पुणे येरवड़ा जेल से नासिक सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया हत्या का आरोपित भी था। इन सभी 15 कैदियों ने मिलकर पुलिसकर्मी प्रभु चरण पाटिल पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें – अब कौन सा षड्यंत्र? रायगढ़ समुद्र में नाव से निकले हथियार, हाई अलर्ट पर राज्य

इस घटना में घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए नासिक के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, इसी वजह अभी तक उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.