नागपुर की महिला सुनीता जांगड़े को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि सुनीता सीमा पार करके पाकिस्तान चली गई थी। वह पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में भी थी। इसलिए सुनीता की गहन जांच चल रही है। इस जांच में सुनीता के मोबाइल में कुछ संदिग्ध ऐप मिले हैं। इससे सुनीता पर शक और बढ़ गया है। पुलिस ने इस संबंध में अहम जानकारी दी है।
जोन 5 के पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम ने सुनीता जांगड़े की जांच के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘सुनीता जांगड़े हमारी हिरासत में है। वह 2 मई तक पुलिस हिरासत में थी और अब न्यायिक हिरासत में है। सुनीता सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के तीन नागरिकों के संपर्क में थी। अब उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच की जा रही है।’
यह भी पढ़ें – Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर सीधा हमला नहीं किया- लेफ्टिनेंट जनरल विनोद खंडारे
मामले की जांच की जा रही है
आगे बोलते हुए निकेतन कदम ने कहा कि अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि सुनीता सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी नागरिकों से चैटिंग कर रही थी। शुरुआत में चैट में बिजनेस को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में चैट का स्वरूप बदल गया और मामले की जांच की जा रही है।
कारगिल पहुंचने के लिए दो लोगों का इस्तेमाल
हमें सुनीता से पूछताछ में कुछ जगहों के नाम पता चले हैं, साथ ही वह जगह भी पता चली है, जहां से वह सीमा पार कर आई थी। सुनीता जांगड़े ने कश्मीर से कारगिल पहुंचने के लिए दो स्थानीय नागरिकों की मदद ली थी, उनके नाम भी सामने आए हैं। उन्हें भी जल्द ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा।
सुनीता के मोबाइल में संदिग्ध ऐप
जब सुनीता जांगड़े पाकिस्तान गई थी, तब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल था। उस समय वह नौ दिनों तक पाकिस्तान में पाकिस्तानी एजेंसियों की हिरासत में थी। उसके मोबाइल में कुछ संदिग्ध ऐप मिले हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये ऐप पाकिस्तानी एजेंसियों ने इंस्टॉल किए थे या नहीं। सुनीता के मोबाइल में जो ऐप हैं, वे ट्यूबियस के नाम से हैं, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उनका इस्तेमाल किस लिए किया जाता है। हालांकि, पुलिस को संदेह है कि सुनीता ने इसके जरिए पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी मुहैया कराई होगी। (Pakistan Spy)
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community