पंजाब में हत्याओं का दौर जारी, अब डेरा सच्चा सौदा के इस अनुयायी को मौत के घाट उतारा

पंजाब में हिंदुत्वादी नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद एक और प्रतिष्ठित व्यक्ति की हत्या कर दी गई है.

63

हिंदुत्वादी नेता सुधीर सूरी की हत्या के चंद दिन ही हुए हैं। अब 10 नवंबर को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में सिंह के पड़ोसी और गनमैन घायल हो गए हैं।

मृतक प्रदीप सिंह पर बेअदबी का आरोप था। यह मामला 2015 का है। इस हत्या के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी की मान सरकार की आलोचना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने इस हत्या को अंजाम दिया। इस घटना पर मुख्यंत्री भगवंत मान ने कहा है कि प्रदेश में किसी को भी शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने दिए थे तीन गनर
हमले के समय प्रदीप सिंह अपनी दुकान पर बैठे थे। उन्हें पंजाब पुलिस द्वारा 3 गनर भी दिए गए थे। जिस समय हमला किया गया, उस समय एक गहन वहां मौजूद नहीं था। घायल गनर का नाम हाकम सिंह है। हाकम सिंह ने बताया कि उन्होंने गोलियां चलाते दो लोगों को देखा था। प्रदीप के एक साथी की पहले ही नाभा जेल में हत्या कर दी गई थी। उसका नाम मोहिंदर पाल बिट्टू था। प्रदीप सिंह इन दिनों जमानत पर थे।

सीसीटीवी में दिख रहे पांच हमलावर
प्रदीप सिंह का डेयरी और राशन की दुकान है। वे खुद ही उसे चलाते थे। इस हमले का वायरल सीसीटीवी में पांच हमलावर दिख रहे हैं। फूटेज में हमले के समय घटनास्थल पर अफरातफरी दिख रही है।

भाजपा ने साधा मान सरकार पर निशाना
भाजपा ने इस हत्याकांड की आलोचना करते हुए भगवंत मान सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तरुण चुघ ने कहा कि बेअदबी का केस न्यायालय में चल रहा है। इस स्थिति में कानून-व्यवस्था हाथ में लेने की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि निकम्मी मान सरकार के कारण यहां सुरक्षा प्राप्त नेताओं की भी हत्या की जा रही है। उन्होंने पंजाब को अपराध का केंद्र बताया है।

क्या है बेअदबी का मामला?
बेअदबी की घटना फरीदकोट में 2015 में हुई थी। इसके विरोध में उसी साल अक्टूबर में प्रदर्शन भी हुए थे। उस समय दो प्रदर्शनकारियों की फायरिंग में मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। बेअदबी के मामले में अब तक पंजाब में कुल 7 लोगों की जान जा चुकी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.