मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई! समुद्र में डूबे बार्ज पी 305 के कप्तान सहित अन्य अधिकारियों पर गिरी गाज

चक्रवाती तूफान 'ताउ ते' की विभीषिका में तीन बार्ज और एक ऑइल रिग क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसमें बार्ज पी-305 पर बड़ी जनहानि हुई है।

109

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को समुद्र में डूबे बार्ज पी-305 के कप्तान और अन्य अधिकारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। यह दुर्घटना ताउ ते चक्रवात में घटित हुई थी। इसमें अब तक 45 कर्मचारियों के शव बरामद हो चुके हैं।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि उसने बार्ज पी-305 के डूबने से कर्मचारियों की हुई मौत के मामले में कप्तान राकेश बल्लाव और अन्य अधिकारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304(2) गैर इरादतन हत्या का मामला, 338 लापरवाही या जल्दबाजी से किसी व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाना, 34 सामान्य इरादा के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। यलो गेट पुलिस ने बार्ज पी-305 के मुख्य अभियंता रहमान हुसैन शेख की शिकायत पर यह प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें – गढ़चिरौली में मुठभेड़ः 13 नक्सली ढेर, कई घायल

चेतावनी की अनदेखी
ताउ ते चक्रवात में लंगर से बंधे तीन बार्ज औरएक लंगर की जहाज बह गई थी। यह सभी निजी ठेकेदार एफकोन्स के थे। उसने यह सभी बार्ज और जहाज ऑइल एण्ड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के कार्यों पर लगाए थे। इस चक्रवात में ओएनजीसी की एक ड्रिल शिप भी बह गई थी।

इस दुर्घटना के बाद एफकोन्स ने बताया कि उसने 14 मई 2021 को ही सभी जलयानों को चेतावनी जारी कर दी थी। जिसमें सभी को सुरक्षित स्थानों पर स्थानातरित होने के लिए कहा गया था।

बार्ज के मुख्य अभियंता रहमान शेख ने वीडियो संदेश में बताया कि पी-305 नामक बार्ज के कप्तान ने इस चेतावनी की अनदेखी की। कप्तान ने तूफान काल में भी समुद्र में रहने का निर्णय लिया, अब मुख्य अभियंता ने बार्ज की उपयोगिता पर भी शंका प्रकट की है। मिली जानकारी के अनुसार कप्तान ने कहा था कि हवाएं 40 नॉट्स (75किलोमीटर) की गति से ऊपर नहीं होगा। यह 11 बजे शुरू होगा और 12 बजे तक निकल जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.