आया पाकिस्तानी संदेश! मुंबई में होगा 26/11 जैसा हमला, हरिहरेश्वर हथियार बरामदगी से है संबंध?

मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। इसके कारण यह सदा आतंकियों के निशाने पर रही है। पाकिस्तान से संचालित होनेवाले आतंकी संगठन भारत की आर्थिक रीढ़ को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करते रहे हैं।

108

मुंबई यातायात पुलिस को व्हाट्स ऐप संदेश आया है। इसमें कहा गया है कि, मुंबई में 26/11 जैसा आतंकी हमला हो सकता है। जिस नंबर से संदेश आया है, वह पाकिस्तान का है। इसके 48 घंटे पहले ही रायगढ़ समुद्र में एक लावारिस बोट (नाव) से एके-47 राइफल, गोलियां बरामद हुई थीं। अब यह जांच का विषय है कि, क्या संदेश और हथियार बरामदगी में कोई संबंध है।

रायगढ़ में नाव से ऑस्ट्रेलिया में बनी नाव लावारिस स्थिति में पाई गई थी। यह घटना गुरुवार 18 अगस्त की है, जिसकी जांच महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्कॉड कर रही है। परंतु, इस घटना के 48 घंटों के भीतर मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्स ऐप नंबर पर आया संदेश चिंता उत्पन्न करनेवाला है। इसमें 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की भांति हमला करमे की चेतावनी दी गई है। यह जिस नंबर से आया है वह पाकिस्तान का नंबर है।

ये भी पढ़ें – मिठ चौकी की ट्राफिक से जनता त्रस्त, मंत्री-संतरी मस्त

क्या है संदेश में?
मोबाइल का लोकेशन ट्रेल करोगे तो वह भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा। भारत में छह लोग 26/11 जैसी घटना को अंजाम देंगे।

क्या था 26/11 आतंकी हमला?
26 नवंबर 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से समुद्र मार्ग से आए 10 आतंकियों ने 12 स्थानों पर श्रृंखलाबद्ध हमले किये थे। इस हमले में लगभग 175 लोगों की जान गई थी। 9 हमलावर भी इस हमले में मारे गए थे। जबकि, अजमल कसाब को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.