जानिये… किसने रोकी थी एक्टर अजय देवगन की गाड़ी?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की गाड़ी रोकने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम कुलदीप सिंह है।

95

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की गाड़ी एक शख्स ने उस समय रोक दी, जब वे मुंबई के गोरेगांव में स्थित फिल्मसिटी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन महीने से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को सपोर्ट नहीं करने से नाराज एक निहंग सिक्ख ने उनकी गाड़ी गाड़ी रोक दी। उस शख्स ने उन पर किसान आंदोलन को सपोर्ट न करने पर नाराजगी जताई और उन्हें भला-बुरा कहा। बाद में उनके स्टाफ ने इसकी सूचना दिंडोशी पुलिस स्टेशन को दी, उसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें वहां से निकाला। बाद में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

2 मार्च की सुबह घटी घटना
यह घटना 2 मार्च की सुबह घटी। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस शख्स को वहां से हटाया और अजय देवगन को बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ेंः कंगना क्यों बोली ‘शिवसेना से है जान का खतरा’?

कौन है आरोपी?
आरोपी का नाम कुलदीप सिंह बताया जा रहा है। वह पंजाब का मूल निवासी है और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता है। इस बीच गिरफ्तार कुलदीप सिंह के साथी और एनसीपी नेता अनवर शेख ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है। देश में अभिव्यक्ति की आजादी है।

तीन महीने से जारी है किसानों का आंदोलन
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले तीन महीने से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वे केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। उनके इस समर्थन को देश की कई हस्तियों के साथ ही विदेशी हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है।

अजय देवगन ने किया था ट्वीट
भारत में चल रहे किसान आंदोलन में कुछ विदेशी हस्तियों द्वारा सपोर्ट किए जाने के बाद अजय देवगन ने ट्वीट कर कहा था, ‘भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रोपेगंडा के चक्कर में न फंसे। इस समय हमें एकजुट रहने की जरुरत है, बिना किसी अंदरुनी लड़ाई के…’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.