नहा रही पड़ोसी महिला को चोरी-छिपे देख रहा था पुलिस कांस्टेबल, तभी हो गया ऐसा!

कुछ लोग अपनी आदत से बाज नहीं आते। मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। कानून का यह रखवाला बार-बार ऐसी ही हरकत करता था।

96

मुंबई में एक महिला को नहाते समय चोरी-छिपे देखना एक पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया। भोईवाड़ा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अक्षय चौगुले (31) के रूप में पहचाने जाने वाले पुलिस कांस्टेबल पर पहले से भी छेड़छाड़ और चोरी का मामला दर्ज है। इन मामलों में उसे निलंबित कर दिया गया था।

छेड़छाड़ का केस दर्ज 
दादर के भोईवाड़ा में एक इमारत में रहने वाली एक महिला अपने बाथरूम में स्नान कर रही थी। तभी उसने देखा कि कोई खिड़की से झांक रहा है। उसके चिल्लाने पर खिड़की से बाहर झांकने वाला व्यक्ति भाग गया। हालांकि, उसने भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि चोर कोई और नहीं, बल्कि उसी इमारत में रहने वाला निलंबित पुलिस कांस्टेबल अक्षय चौघुले था। पुलिस ने उसे छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह चौथा मामला
जांच में सामने आया कि कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज किया गया यह चौथा मामला है। भोईवाड़ा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और चोरी का मामला दर्ज किया है, जबकि रफी अहमद किदवई मार्ग थाना में उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद 2018 में उसे पुलिस सेवा से निलंबित कर दिया गया था। इतना सब होने के बावजूद उसने फिर से ऐसी हरकत कर दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.