मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंधेरी से इतने करोड़ की केटामाइन ड्रग्स बरामद

पुलिस गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है की ये ड्रग्स तस्कर अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

156

मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस की एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए केटामाइन नाम की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बरामद की गई ड्रग्स की कीमत आठ करोड़ रुपए बताई जा रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की एक्सटॉर्शन सेल को गुप्त जानकारी मिली कि अंधेरी में ड्रग्स की सप्लाई हो रही है। जानकारी पुख्ता होने के बाद एक्सटॉर्शन सेल ने कार्रवाई की। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 15 किलो 743 ग्राम केटामाइन नाम की ड्रग्स बरामद की गई। जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपए आंकी गई है।

ये भी पढ़ें- जालसाजी मामला: सीबीआई ने पांच सीमा शुल्क अधिकारियों सहित सात को किया गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है की ये ड्रग्स तस्कर अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा हैं। ये ड्रग्स को मुंबई में सप्लाई करने आये थे। इस मामले में पुलिस अब अंडरवर्ल्ड की लिंक की भी जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.