वो मुंबई पुलिस से नहीं बच पाए, मेघालय से छह गिरफ्तार

84

मुंबई पुलिस ने मेघालय पुलिस की मदद से फरार छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित मुंबई में एक हत्या के मामले में वांछित थे। सभी आरोपित बांग्लादेश भागने के इरादे से मेघालय में प्रवेश किया था।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद मेघालय पुलिस वांछित नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन के दौरान मेघालय पुलिस ने रि-भोई जिला के लॉड उमसॉ से नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वे पर्यटक सूमो (एमएल-10बी-9779) से सफर कर रहे थे।

ये भी पढ़ें – राज ठाकरे को अयोध्या में नो एंट्री!

गिरफ्तार छह नाइजीरियाई नागरिक भारतीय दंड संहिता की धारा 302/364/201/323/143/147/149 के तहत वालिव पुलिस स्टेशन सीआर केस नंबर 481/2022 के संबंध में वांछित थे। पता चला है कि गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिक मुंबई में अपराध करने के बाद डाउकी (भारत) के रास्ते भारत से बांग्लादेश भागने के इरादे से जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एज़े क्रिस्टोफर ओबासी (43), अहुकन्ना चिनोंसो (46), ओबी फ्रांसिस ओसिटा (36), ओकोरो केल्विन चिडोज़ी (29), इमैनुएल अगबेई (37) और ओसागिएडे गॉडस्टाइम (38) के रूप में किया गया है।

गिरफ्तार सभी आरोपितों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद पूछताछ के लिए महाराष्ट्र लेकर रवाना हो गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.