महाराष्ट्रः एक करोड़ 15 लाख रुपये के नकली नोट के साथ 9 लोग गिरफ्तार, 2 फरार! पढ़िये पूरी कहानी

औरंगाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उसने नकली नोटों के जखीरा के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

121

औरंगाबाद के औंधा नागनाथ पुलिस स्टेशन की टीम ने एक करोड़ 15 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस के अनुसार औरंगाबाद की एक महिला का परिचय एक संस्था के माध्यम से नांदेड़ और लातूर के विनोद शिंदे, केशव वाघमारे, विलास वडजे, सोमनाथ डापके, सुनील जगवार नाम के पांच लोगों से हुआ था। इन लोगों ने महिला को एक लाख रुपये के बदले तीन लाख रुपये देने का झांसा दिया। इससे वह लालच में आ गई। महिला 1 फरवरी को 10 लाख रुपये लेकर औंधा नागनाथ में स्थित उप बाजार समिति परिसर में पहुंच गई। इसके बाद पांच लोग खामगांव से कार से 40 लाख रुपये के नकली नोट लेकर औंधा नागनाथ उप बाजार समिति परिसर में आए।

10 लाख असली के बदले दिए नकली 40 लाख रुपए
इन लोगों ने महिला से 10 लाख के असली नोट ले लिए और बदले में महिला को 40 लाख के नकली नोटों का बैग दे दिया। इसके बाद आरोपित नोट गिनने लगे और महिला गाड़ी के बाहर खड़ी थी। इसी समय वहां औंधा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ झुंजारे पुलिस टीम सहित पहुंचे। मौके पर पुलिस को देखकर महिला घबरा गई। इससे पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने महिला से पूछताछ की। इसके बाद महिला ने सारी हकीकत पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल पांच आरोपितों सहित महिला को पुलिस स्टेशन ले गई और नोटों को जब्त कर लिया। पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसी समय पुलिस ने मराठवाड़ा तथा विदर्भ के सभी जिलों की नाकाबंदी करवा दी। इसके बाद पुलिस टीम ने खामगांव से तीन और आरोपितों ज्ञानप्रकाश परमेश्वर जांगिड़, लखन गोपाल बजाज, राहुल चंदूसिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया। खामगांव से ही पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 75 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। इस मामले में 10 लाख रुपये के साथ दो फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.