मुंबईः 17 विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज, ये है आरोप

मुंबई में टूरिस्ट विजा पर रह कर अवैध रूप से काम कर रहे 17 विदेशियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

76

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 17 विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें 10 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये टूरिस्ट विजा पर अवैध रूप से मुंबई में रहकर काम कर रहे थे।

पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटील ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के दहिसर इलाके में 17 विदेशियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें 10 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

समझा जा रहा है कि टूरिस्ट वीजा पर रह कर अवैध रूप से काम कर रहे इन विदेशियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये बिना वर्क वीजा के एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शिकायत मिलने पर हमने दहिसर में कोंकणी पाड़ा इलाके में पुलिस की टीम को भेजा। आरोपी एक विदेशी फिल्म में काम कर रहे थे। हमने उन सभी के दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि वे अवैध रूप से वीजा पर रह कर काम कर रहे थे।

गोवा से लाए जाने की जानकारी
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन विदेशियों को गोवा से लाया गया था। बॉलीवुड के एक प्रमुख निर्नाता ने इन्हें फिल्मों में काम करने के लिए रखा था। उसकी शूटिंग दहिसर में की जा रही थी। मुंबई कांग्रेस की मनोरंजन उद्योग शाखा के एक पदाधिकारी नाईक द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.