मुंबईः मध्य रेल की लोकल सेवा लड़खखड़ाई, स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़

मध्य रेल के करी रोड स्टेशन पर तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण इस लाइन की फास्ट ट्रैक की सेवा लड़खड़ा गई है।

110

मुंबई के करी रोड स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण मध्य रेल की तेज गति की लोकल ट्रेन सेवा लड़खड़ा गई है। इससे यात्री बेहद परेशान है। मध्य रेल के स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। रेलवे लोकल सेवा को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मध्य रेल के करी रोड स्टेशन पर तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण इस लाइन की फास्ट ट्रैक की सेवा लड़खड़ा गई है।

यात्री परेशान
फास्ट ट्रैक की रेल सेवा बाधित होने के बाद यात्री स्लो ट्रैक के लोकल में यात्रा करने को मजबूर हैं। इस कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बहुत से लोगों ने विकल्प के रूप में सड़क मार्ग को चुना है। लेकिन कुल मिलाकर उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। हफ्ते के पहले दिन मध्य रेल की लोकल सेवा लड़खड़ाने से लोग बेहद परेशान हैं। वे किसी तरह अपने कार्यालय या काम पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

18 अगस्त को भी हुआ था ऐसा
कुछ दिन पहले भी मध्य रेल की सेवा लड़खड़ा गई थी। 18 अगस्त को पीक ऑवर में मध्य रेलवे लाइन पर लोकल सेवा बाधित हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों क सामना करना पड़ा था। खास कर काम पर जाने वाले यात्री कार्यालय समय पर नहीं पहुंच पाए थे। इस लाइन पर लोकल ट्रेनें 15-20 मिनट देर से चलीं।

भांडुप और नाहूर के बीच तकनीकी खराबी
भांडुप और नाहूर के बीच तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन की सेवा लड़खड़ा गई। पीक ऑवर में लोकल ट्रेन सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए विकल्प की तलाश करते नजर आए। हजारों लोग सड़क मार्ग से यात्रा करते देखे गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.