मुंबई एटीएस के हाथ आया ‘जान’ का ‘वो’ मोहरा

भारत में आतंकी गतिविधियों के षड्यंत्र का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बाद मुंबई एटीएस मे गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं।

137

आतंकियों के पकड़े जाने की श्रृंखला बढ़ती जा रही है। मुंबई एटीएस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी दाऊद और जान मोहम्मद के उस मोहरे को पकड़ा है, जिससे देश में आतंकी गतिविधियों की और कई गुत्थियां सुलझ सकती हैं। इसके पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई के रहनेवाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

आतंकी गतिविधियों में लिप्त छह लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसी में एक था जान मोहम्मद शेख उर्फ समीरा कालिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जान मोहम्मद दाऊद गिरोह से संलग्न था। इसका साक्ष्य बीस साल पहले उस पर दर्ज फायरिंग की एक घटना है। अब मुंबई एटीएस ने इसी गिरोह के एक और शख्स को जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया है। इसका नाम जाकिर है और वह दाऊद गिरोह के लिए काम करता था।

ये भी पढ़ें – हिमालय से सत्ता के शिखर तक… ऐसी रही मोदी की यात्रा

जान ने दी थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार जान मोहम्मद अंतरराष्ट्रीय आतंकी दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस से संबद्ध था और हवाला के माध्यम से धन उपलब्ध करा रहा था। जबकि जान के आदेश पर जोगेश्वरी का जाकिर विस्फोटक और हथियार इकट्ठा करने में लगा था। इसकी जानकारी जान मोहम्मद और जाकिर के संबंधों की जांच में सामने आई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.