अभिनेता केआरके गिरफ्तार! जानिये, क्या है मामला

मुंबई की मलाड पुलिस ने हमेशा विवादों में रहने वाले फिल्म अभिनेता कमार आर खान को गिरफ्तार किया है।

113

अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मुंबई की मलाड पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वर्ष 2020 में उनके द्वारा दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मुंबई एयर पोर्ट पर पहुंचते ही कमाल आर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कमाल आर खान ने 2020 में सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। उनके खिलाफ युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने मामला दर्ज कराया था। इस मामले में मलाड पुलिस ने उन्हें मुंबई एयर पोर्ट से गिरफ्तार किया।

राहुल कनाल ने पुलिस का माना आभार
राहुल कनाल ने इसा बारे में जानकारी दी कि उनकी शिकायत पर कमाल आर खान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इसके लिए मुंबई पुलिस के प्रति कृतज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि वे सोशल मीडिया पर अपमानजनक कमेंट्स और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इस तरह की भाषा समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस ने काफी स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं केआरके
यह पहली बार नहीं है, जब केआरके अपने ट्वीट को लेकर विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी वे इस तरह के ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वे बॉलीवुड की हस्तियों को भी भला बुरा कहते रहते हैं। वे सलामान और शाहरूख खान पर भी कमेंट्स करते रहते हैं। सलमान खान ने उन पर मानहानि का दावा किया था। फिल्म राधे को लेकर उन्होंने निगेटिव ट्वीट किया था। मनोज वाजपेयी ने भी एक अपमानजनक ट्वीट के लिए उनके खिलाफ एक्शन लिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.