कौन है वो, जो भाजपा विधायक आशीष शेलार को दे रहा था धमकी? जानिये, इस खबर में

भारतीय जनता पार्टी नेता आशीष शेलार को जान से धमकी देने वाले एक व्यक्ति को मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने ने गिरफ्तार किया है।

96

भारतीय जनता पार्टी विधाययक आशीष शेलार और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय ओसामा समशेर खान के रूप में हुई है।

दो मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी
48 वर्षीय ओसामा समशेर खान को भाजपा विधायक आशीष शेलार को फोन पर कथित तौर पर धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार माहिम कॉजवे निवासी ओसामा का आशीष शेलार से किसी बात पर विवाद हो गया था। बांद्रा यूनिट 9 ने उसे गिरफ्तार कर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया है। शेलार को पिछले कुछ दिनों से दो मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इस बारे में उन्होंने पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद बांद्रा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी
इससे पहले भी भाजपा नेता को धमकी मिली थी। पुलिस ने आरोपी को मुंब्रा से गिरफ्तार किया है। शेलार को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आय, जिसमें शेलार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही असभ्य भाषा का भी प्रयोग किया गया। उसके बाद शेलार ने तुरंत मुंबई पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.