मुंबईः ऐसे दबोचा गया बांग्लादेशी!

पुलिस को जानकारी मिली थी कि एमएचबी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक संदीग्ध व्यक्ति घूम रहा है। उसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

103

मुंबई के बोरीवली में एक बांग्लादेश को दबोचा गया है। बोरीवली पश्चिम गणपत पाटील नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वह अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था। अभी तक की जांच में उसके पास से भारतीय नागरिकता के कोई कागजात नही मिले हैं।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि एमएचबी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक संदीग्ध व्यक्ति घूम रहा है। उसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस उपनिरीक्षक दीपक हिंडे ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उनके मार्गदर्शन में टीम बनाकर उसे हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई।

पूछताछ में मिली ये जानकारी
पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम बाबू मुनीर शेख बताया। भारतीय नागरिकता को लेकर पूछे जाने पर वह घबरा गया और कोई भी उत्तर नहीं दे पाया। उसके बाद उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से मिले कागजात से पता चला कि वह मूलगांव बिलबावास, थाना कालिया, जिला खुलना, बांग्लादेश का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर उसके भारत आने के उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.