रिलायंस वार्षिक बैठक: जानें नौकरी, निवेश और जियो के फोन पर क्या बोले मुकेश अंबानी?

रिलायंस समूह की 44वीं सर्वसाधारण सभा संपन्न हुई। इस सभा में समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश और पुत्री ईशा ने संबोधित किया।

98

रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने 44वीं सर्वसाधारण बैठक में समूह के व्यापार, सेवाओं और तकनीकी उन्नति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि महामारी के बाद भी समूह ने 5.4 लाख करोड़ का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू जनरेट किया है। इसके अलावा जियो के नए मोबाइल फोन की जानकारी दी।

रिलायंस समूह का व्यापार इस वर्ष 39 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि वैश्विक महामारी काल के बाद भी 75 हजार नई नौकरियों का सृजन करके लोगों को अवसर प्रदान किया। अपने इस कार्यकाल में कंपनी ने विश्व के 107 देशों में 1.45 लाख करोड़ रुपए का निर्यात किया।

ये भी पढ़ें – अयोध्या में मंदिर, मुंबई में मंथन! क्या है एजेंडा?

एनर्जी और मटेरियल बिजनेस में निवेश
मुकेश अंबानी ने बताया कि 2021 में रिलायंस समूह तीन वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करके न्यू एनर्जी और मटेरियल बिजनेस को बढ़ावा देगा। इसके लिए कंपनी चार गीगा प्लांट स्थापित करेगी। भारत विश्व के सबसे बड़े जीवाश्म ईंधन आयातकों में से एक है, रिलायंस का लक्ष्य उसे सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी आयातकों में से एक बनाना है। इसके लिए गुजरात के जामनगर में पांच हजार एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना है।

गणेश चतुर्थी पर नया फोन
रिलायंस के अध्यक्ष ने नया ‘जियो फोन नेक्स्ट’ प्रस्तुत किया। इसका निर्माण रिलायंस जियो और गुगल ने संयुक्त रूप से किया है। इसमें एंड्रॉइड एप्लिकेशन, जियो और गुगल के एप्लिक्शन चलेंगे। यह सबसे सस्ता स्मार्ट फोन होगा जो 10 सितंबर 2021 से बाजार में उपलब्ध होगा।

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा डेटा कैरियर नेटवर्क है। इसके साथ ही 40 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

2 जी मुक्त और 5 जी युक्त
मुकेश अंबानी ने नया मंत्र दिया 2 जी मुक्त और 5 जी युक्त। उन्होंने कहा कि जियो देश का पहला 5 जी सर्विस शुरू करनेवाला नेटवर्क है। इसके लिए कंपनी ने मुंबई में 1 जीबीपीएस की स्पीड का सफल ट्रायल किया। कंपनी बेहतर सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम भी खरीदेगा। देश को 2 जी मुक्त बनाने के लिए सस्ते स्मार्टफोर्ट की आवश्यकता है।
नए स्मार्टफोन के विकास के विषय में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बताया कि, गूगल और जियो द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित स्मार्टफोन उन लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का उपयोग करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच नई 5 जी साझेदारी से एक अरब भारतीय लोगों को तेज इंटरनेट सुविधा मिलेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.