किस प्रदेश से सबसे अधिक गायब हुईं लड़कियां? भाजपा ने किया ये दावा

277

फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर मचे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) ने दावा किया है कि देश के किसी भी दूसरे राज्य के मुकाबले पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक लड़कियां लापता हुई हैं। द केरल स्टोरी में दिखाया गया है कि किस तरह से वहां कई लड़कियां लापता हुईं, जिनका धर्म बदलकर उनके साथ बर्बरता की गई। इसी को आधार बनाकर भाजपा ( बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक आंकड़ा सोशल मीडिया पर डाला है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर साझा किए आंकड़े
आंकड़े को साझा करते हुए मजूमदार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में वर्ष 2016 से 2020 के दौरान सबसे अधिक एक लाख 43 हजार 102 लड़कियां लापता हुई हैं, जबकि तमिलनाडु में 53 हजार 780 महिलाएं लापता हैं।

 

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ये ही दो राज्य ऐसे हैं, जहां द केरल स्टोरी को प्रदर्शित करने से प्रतिबंधित किया गया है। इसका एकमात्र मकसद सच्चाई को छिपाना और जिहादियों के लिए ढाल बनना है।

कर्नाटक चुनावः सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानिये कैसी है तैयारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.