दिल्लीः घर से लापता नाबालिग लड़कियां यहां से बरामद

25 अगस्त को 13 वर्षीय कु नन्दनी पुत्री भुवन सिंह निवासी छोटी हल्द्वानी थाना कालाढूंगी, 16 वर्षीय प्रिया पुत्री किशन सिंह निवासी छोटी हल्द्वानी थाना कालाढूंगी घर से नाराज होकर कहीं चले गई थीं।

100

कालाढूंगी थानाक्षेत्र से तीन दिन पूर्व घर से नाराज होकर निकली दो सहेलियों को पुलिस ने आनंद बिहार बस अड्डे दिल्ली से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 25 अगस्त को 13 वर्षीय कु नन्दनी पुत्री भुवन सिंह निवासी छोटी हल्द्वानी थाना कालाढूंगी, 16 वर्षीय प्रिया पुत्री किशन सिंह निवासी छोटी हल्द्वानी थाना कालाढूंगी घर से नाराज होकर कहीं चले गई थीं। नन्दनी के पिता भुवन सिंह ने कालाढूंगी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र के इस शहर में जाली नोट बनाने के कारखाने का पर्दाफाश, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 

सीसीटीवी की मदद से मिली जानकारी
कालाढूंगी थानाध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज खंगालने व मोबाइल सर्विलांस लोकेशन के आधार पर उनको आनन्द बिहार बस अड्डे से बरामद कर कालाढूंगी लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नाबालिग लड़कियों को बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजवीर सिंह, दरोगा हरजीत सिंह, कां. प्रीतम सिंह, महिला कां. मंजू बिष्ट शामिल थे। नाबालिग लड़कियों के सकुशल मिलने पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने कालाढूंगी पुलिस का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.