महाराष्ट्र: मंत्री का सचिव भी असुरक्षित, पांच लोगों ने घेरकर मारी गोली

84

महाराष्ट्र के जल संसाधन राज्य मंत्री शंकरराव गडाख के निजी सहायक राहुल राजले पर अहमदनगर जिले में स्थित घोड़ेगांव इलाके में अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए। हमले में घायल राहुल राजले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहमदनगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राहुल राजले शुक्रवार देर रात अहमदनगर से अपने गांव घोड़ेगांव की ओर कार से जा रहे थे। अचानक घोड़ेगांव में अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और राहुल राजले जैसे ही कार से निकले बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में राहुल राजले के पैर में गोली लगी, लेकिन बदमाश उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। स्थानीय नागरिकों ने घायल राजले को अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें – #MobLynching भाजपा नेता ने करवाई शिवसैनिकों के विरुद्ध एफआईआर

घायल राजले की तबीयत स्थिर बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है कि हमला राजनीतिक दुश्मनी से प्रेरित था। अनुमान है कि पांच लोगों के एक समूह ने हमला किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.