टल गया चक्रवात मोचा का खतरा? मौसम विभाग ने किया ये दावा

चक्रवात मोचा के साथ हवाओं की गति 150 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में बारिश होगी।

132

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोचा का खतरा टल गया है। मौसम विभाग ने 11मई को स्पष्ट कर दिया कि भारत के समुद्र तटीय राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर चक्रवात मोचा का बहुत अधिक असर नहीं होगा।

11 मई की सुबह करीब 5:00 बजे चक्रवाती तूफान मोचा पोर्ट ब्लेयर से पश्चिम उत्तर पश्चिम में 520 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है, जबकि बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से 1010 किलोमीटर और म्यांमार के सितवे में समुद्र तट से 930 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फिलहाल यह नौ किलोमीटर की रफ्तार से समुद्र तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। मूल रूप से इसके बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के सितवे तटीय क्षेत्र से 14 मई दोपहर टकराने की आशंका है।

चक्रवात मोचा की गति
चक्रवात मोचा के साथ हवाओं की गति 150 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है, जिसकी वजह से इन दोनों देशों में भारी तबाही की आशंका है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में बारिश होगी। इसकी अक्ष रेखा झारखंड से गुजर रही है इसलिए झारखंड और बिहार के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बहरहाल जानमाल के नुकसान की आशंका नहीं है।

 ये भी पढ़ेंः बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों ने मनाया ब्लैक डे

बंगाल में चढ़ रहा है पारा
इधर, पश्चिम बंगाल के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान जो एक दिन पहले रिकॉर्ड किया जाता है वह 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। आज भी तापमान 30 डिग्री से 39 डिग्री के बीच बना रहेगा। इसकी वजह से राजधानी कोलकाता के साथ दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। राज्य के कई जिलों में लू भी चलेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.