मेरठः रेस्टोरेंट में चलता था लव जिहाद का गंदा खेल, ऐसे रचा जाता था इस्लामिक षड्यंत्र

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एफ ब्लॉक स्थित हंगर कैफे में 17 मई की देर रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने छापेमारी की। हंगामा देखकर कैफे में बैठे लड़के और लड़कियां भाग निकले।

126

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक रेस्टोरेंट में मुस्लिम लड़कों के साथ हिन्दू लड़कियों के नाम लिखे होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में लव जिहाद का सिंडिकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एफ ब्लॉक स्थित हंगर कैफे में 17 मई की देर रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने छापेमारी की। हंगामा देखकर कैफे में बैठे लड़के और लड़कियां भाग निकले। रेस्टोरेंट के फीडबैक वॉल पर हिंदू लड़कियों के साथ मुस्लिम लड़कों के नाम लिखे होने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वॉल पर आपत्तिजनक बातें भी लिखी हुईं थीं। समझा जा रहा है कि इस रोस्टोरेंट में लव जिहाद का गंदा खेल खेला जाता था और हिंंदू लड़कियों को फंसाकर लव जिहाद को अंजाम दिया जाता था।

माफिया अतीक की सम्पत्तियों की जांच में आये चौंकाने वाले नाम, आगे-आगे देखिये, होता है क्या

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कैफे संचालक की शह पर मुस्लिम संप्रदाय के लड़के, हिन्दू लड़कियों को लाकर उन्हें गुमराह करते हैं। सरेआम कैफे में अश्लीलता होती है। कैफे की दीवारों पर भी आपत्तिजनक स्लोगन लिखे गए हैं। विश्व हिन्दू परिषद के महानगर सह धर्म प्रसार प्रमुख अश्विनी गुप्ता ने बताया कि रेस्टोरेंट में गलत गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर पहुंची नौचंदी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत किया। इंस्पेक्टर नौचंदी सुबोध सक्सेना के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.