मुंबई के मानखुर्द में भीषण आग! कई घर जलकर खाक

मुंबई के मानखुर्द में लगी भीषण आग की चपेट में कई घरों के भी आने की खबर है। इस कारण कई घर जलकर खाक हो गए हैं।

110

मुंबई में मानखुर्द के न्यू मंडाला क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। आग स्क्रैप गोदाम में लगी है। दमकल विभाग की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। इस अग्निकांड के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है।

मानखुर्द में लगी भीषण आग की चपेट में कई घरों के भी आने की खबर है। इस कारण कई घर जलकर खाक हो गए हैं। इसके साथ ही कई एलपीजी सिलेंडर में भी विस्फोट होने की जानकारी मिली है।

आग बुझाने की कोशिश जारी
आग बुझाने की कोशिश युद्ध स्तर पर शुरू है। न्यू मंडाला क्षेत्र में लगी इस आग को बुझाने में दमकल विभाग की 12 गाडियों के साथ ही 10 वाटर टैंकर की भी मदद ली जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है।

आग लगने के कारणो का पता नहीं
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हैं। वे आग बुझाने में दमकल विभाग के कर्मचारियों की मदद कर रहे हैं। मौके पर पुलिस भी उपस्थित है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग 12 नवबंर को तड़के लगने की जानकारी मिली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.