कैलिफोर्नियां में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत, 19 घायल

कैलिफोर्निया में मास शूटिंग में 10 लोगों के मारे जाने की आशंक है। घटना के समय वहां हजारों की संख्या में लोग उपस्तिथ थे। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

149

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मास शूटिंग हुई है। 21 जनवरी की देर रात यहां हुई मास शूटिंग में 10 लोगो के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही 20 लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह मामला रंगभेद से जुड़ा हुआ है। यह हिंसा स्थानीय लोग और एशियन समुदाय के बीच हुई है। इस फायरिंग में एक 17 वर्षीय चीनी युवक भी मारा गया है।

तेज आवाज में चल रहा था म्यूजिक
घटना के समय तेज आवाज में म्यूजिक चलने की जानकारी मिली है। इस कारण लोगों को काफी देर तक फायरिंग होने की बात समझ में नहीं आई। उन्हें आतिशबाजी होने का शक हो गया। कुछ देर बाद जब लोगों के शव फर्श पर गिरने लगे और घायल लोग बाहर भागने लगे तो वे सच्चाई से अवगत हुए।

हजारों लोग थे मौजूद
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय वहां हजारों की संख्या में लोग उपस्तिथ थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में लोकल व्हाइट सोसाइटी और एशियन समुदाय के बीच हिंसा हो चुकी है। वर्ष 2022 में भी इस क्षेत्र में घटी ऐसी ही घटना में 5 लोग मारे गए थे। मोंटेरी पार्क की जनसंख्या 60 हजार के करीब है। इनमें 65 प्रतिशत एशियन अमेरिकन रहते हैं। इनमें चीन के लोगों की आबादी अधिक है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.