परमबीर सिंह समेत मुंबई पुलिस के कई शीर्ष अधिकारियों की होगी गिरफ्तारी?

पमरबीर सिंह के विरुद्ध धन उगाही का मामला दर्ज हुआ है।

90

मुंबई पुलिस के नाम एक और कलंक दर्ज हो गया है। पूर्व पुलिस आयुक्त परबीर सिंह समेत कई अधिकारियों पर मरीन ड्राइव पुलिस ने धन उगाही का मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण में दो लोगों की गिरफ्तार भी किया गया है। जिसके बाद अब अधिकारियों की गिरफ्तारी की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए सौ करोड़ रुपए वसूलने के आरोप की जांच चांदीवाल कमेटी ने जिस दिन शुरू किया उसी दिन परमबीर सिंह और उनके खास अधिकारियों के खिलाफ एक गंभीर प्रकरण मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज कराया गया। इस प्रकरण में परमबीर सिंह के अलावा डीसीपी और अन्य शीर्ष स्तर के अधिकारियों का नाम आया है। इस प्रकरण में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। दो गिरफ्तारियों के बाद अब पुलिस अधिकारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।

ये भी पढ़ें – साथ आएंगे सिद्धू और कैप्टन! ये है मामला

ये है मामला
यह प्रकरण शिकायतकर्ता के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को खत्म करने के लिए पैसे मांगने का बताया जा रहा है। इसमें मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, डीसीपी अकबर पठान, श्रीकांत शिंदे, आशा कोरके, नंदकुमार गोपाले, संजय पाटील, सुनील जैन और संजय पुनमिया का नाम है। इसमें सुनील जैन और संजय पुनमिया व्यवसाई हैं। इन लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 387,388,389,403,409,420,423,464,465,467,468,471,120 (b),166,167,177,181,182,193,195,203,211,209,210,347,109,110,111,113 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.