सूडान में फंसे नागरिकों की निकासी के लिए प्रयासरत हैं भारत सहित कई देश, अब तक ‘इतने’ नागरिकों की जा चुकी है जान

संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद 23 अप्रैल को सूडान की राजधानी खार्तूम से नील नदी के पास स्थित शहर ओमडुरमैन में फिर से लड़ाई शुरू हो गई है।

141

अफ्रीकी देश सूडान में जारी संघर्ष के बीच 23 अप्रैल को अमेरिका द्वारा अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को सुरक्षित निकालने के बाद कई अन्य देशों की सरकारें भी अपने राजनयिक कर्मचारियों तथा राजधानी में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं संघर्ष में 264 नागरिकों सहित 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ईद-उल-फितर पर तीन दिन के युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद बावजूद हिंसा हुई। वहीं 23 अप्रैल को सूडान की राजधानी खार्तूम से नील नदी के पास स्थित शहर ओमडुरमैन में फिर से लड़ाई शुरू हो गई है।

संघर्ष विराम के बावजूद गोलीबारी
ओमडुरमैन में एक इमारत में रहने वाले अमीन अल-तैयद ने कहा कि हमने ऐसा संघर्ष विराम नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि भारी गोलीबारी हुई है और शहर विस्फोटों से दहल उठा है। खार्तूम स्थित हवाई अड्डे के ऊपर घना काला धुआं छा गया। सूडानी सैन्य बलों से लड़ाई के बीच अर्धसैनिक बल ने दावा किया कि खार्तूम के उत्तर में काफौरी में सेना ने हवाई हमले किए। फिलहाल सेना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

एक सप्ताह से जारी है खून संघर्ष
एक सप्ताह के खूनी संघर्ष के बाद बचाव अभियान में अवरोध के बावजूद अमेरिकी विशेष सैन्य बलों ने रविवार तड़के खार्तूम से अमेरिकी दूतावास के 70 कर्मचारियों को इथियोपिया में एक अज्ञात स्थान पर पहुंचाया।

सामूहिक निकासी खतरनाक
हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों की समन्वित सामूहिक निकासी को अंजाम देना अब भी बहुत खतरनाक है। अन्य देश भी अपने नागरिकों और राजनयिकों को निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.